गाज़ियाबाद, सितम्बर 15 -- गाजियाबाद। दो सगी बहनों के साथ दुष्कर्म के दोषी को पॉक्सो अदालत ने 20 साल की सजा सुनाई है। अभियुक्त पर 25 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। वारदात वर्ष 2022 में टीला मोड़ थाना क्षेत्र में घटित हुई थी। पॉक्सो कोर्ट तृतीय के विशेष लोक अभियोजक सतीश शर्मा ने बताया कि पीड़िता की नानी ने छह अप्रैल 2022 को मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें बताया था कि उसकी बेटी के साथ काम करने वाला मुकेश कुमार दोनों नातिनों के साथ दुष्कर्म करता था। जब पीड़िताओं ने यह बात अपनी मां को बताई। मां ने उसकी बात नहीं मानी और बोला कि यह बात किसी को मत बताना। इसके बाद जब दोनों बहनों ने नानी को घटना की जानकारी दी। नानी ने थाने में अपनी बेटी राजकुमारी और मुकेश कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद दोनों को जेल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.