मेरठ, फरवरी 7 -- खरखौदा थाना क्षेत्र के गांव बिजौली में सगाई के दौरान हर्ष फायरिंग की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फायरिंग करने वाले को गिरफ्तार कर लिया। बिजौली निवासी बीने उर्फ विनय के बेटे नितिन की शुक्रवार को सगाई थी। सगाई में आए एक व्यक्ति ने तिलक के दौरान पिस्टल से हर्ष फायरिंग की, जिसमें एक गोली जमीन से जा टकराई और बड़ी घटना होने से बच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक फायरिंग करने वाला मौके से फरार हो गया। पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से व्यक्ति को बिजौली बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसकी पहचान नरेंद्र निवासी श्याम नगर, हापुड़ के रूप में हुई। उसके कब्जे से हर्ष फायरिंग में प्रयोग की गई पिस्टल बरामद कर ली गई। थाना प्रभारी राजपाल सिंह ने बताया कि नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.