गाज़ियाबाद, अक्टूबर 9 -- लोनी। विकास कुंज कॉलोनी में चोरों ने बंद मकान की दीवार तोड़कर लाखों रुपये की नकदी और जेवरात चोरी कर लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने एक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। विकास कुंज कॉलोनी निवासी खुशमीद पांच सितंबर को परिवार समेत साली की सगाई में बागपत गए थे। उनकी पत्नी आफरीन ने बताया कि अगले दिन 11 बजे घर पहुंचने पर देखा कि चोरों ने मकान की दीवार तोड़कर अलमारी में रखी करीब डेढ़ लाख रुपये की नकदी और लाखों रुपये के जेवरात चोरी कर लिए। कमरे में अलमारी और बेड का सामान अस्त व्यस्त पड़ा था। उन्होंने मामले की सूचना पड़ोस में रहने वाले साढ़ू साहिल को दी। साढ़ू ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। पीड़िता आफरीन ने बताया कि अगले माह देवर की शादी के लिए रकम और जेवरात एकत्र किए थे। बदमाश घर से सारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.