वरिष्ठ संवाददाता, मई 3 -- गोरखपुर के सिविल लाइंस स्थित पीडब्ल्यूडी कॉलोनी में शुक्रवार की दोपहर में एक सिरफिरे ने दो सगी बहनों को गोली मारने के बाद खुद भी जान देने की कोशिश की। वह रिश्ते में लड़कियों का मौसेरा भाई बताया जा रहा है। सिरफिरा मनदीप पूजा की सगाई की तारीख तय होने के बाद से ही धमकी दे रहा था। वह धमकाता था कि शादी नहीं होने देगा। लड़की की दिखाई के बाद सगाई तय होने के दूसरे दिन ही वह सिविल लाइंस स्थित उनके आवास पर चढ़ आया था। रिश्ते का मामला होने के नाते परिवारीजनों ने इसकी शिकायत पुलिस में नहीं की थी। मनदीप के घरवालों ने उन्हें भरोसा दिया था कि दोबारा ऐसी गलती नहीं होगी, उसे समझा लिया जाएगा। लेकिन ऐसा संभव नहीं हो पाया। उसने पूजा के साथ उसकी बहन और खुद को गोली मारकर सनसनीखेज वारदात कर डाली। दोपहर करीब डेढ़ बजे मनदीप पहुंच गया और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.