गंगापार, जनवरी 29 -- शादी तय होने के बाद अतिरिक्त दहेज की मांग कर बारात न लाने, दिए गए पैसे वापस न करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लड़की के पिता ने लगाया है। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मऊआइमा इलाके के वृसिंहअलीपुर निवासी केशव प्रसाद का कहना है कि उन्होंने अपनी पुत्री की शादी 29 नवंबर 2025 को सोरांव थाना क्षेत्र के ग्राम गौरा बारी निवासी एक युवक से तय की थी। आरोप है कि 7 मार्च 2025 को सगाई के दौरान वर पक्ष को ढाई लाख रुपये नकद और पचास हजार रुपये का कपड़ा विदाई में दिया गया था। केशव प्रसाद के अनुसार तय तिथि 29 नवंबर 2025 को जब बारात नहीं आई तो उन्होंने वर पक्ष से कारण पूछा। इस पर उनसे बुलेट बाइक के लिए ढाई लाख रुपये और देने की मांग की गई। असमर्थता जताने पर शादी से इनकार कर दिया गया। आरोप है कि बारात न आने से ...