ग्वालियर, मार्च 4 -- मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 22 साल की युवती ने मंगेतर से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या की ली। जांच में पता चला है कि फांसी लगाने से पहले युवती अपने मंगेतर से बात कर रही थी। शादी से पहले ही मंगेतर ने उससे शारीरिक संबंध बनाए थे जिसे लेकर वह उसे ब्लैकमेल कर रहा था। इतना ही नहीं, वह युवती से पैसे भी ऐंठ चुका था। पुलिस ने युवती की मौत के मामले में आरोपी मंगेतर पर रेप और खुदकुशी के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र की निवासी 22 साल की युवती अपने चाचा के परिवार के साथ रहती थी, जबकि उसके माता-पिता ललितपुर उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। उसकी सगाई ग्वालियर के ही अर्जुन कुशवाह से तय हुई थी। युवती अपने कमरे में गई और गेट बंद कर लिया। कुछ देर बाद युवती के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.