गोरखपुर, जनवरी 6 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। शादी का झांसा देकर सगाई करने के बाद दहेज के नाम पर लाखों रुपये ले लिए और बाद में दूसरी युवती के साथ फरार होने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर चौरीचौरा पुलिस ने युवक सहित पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के ग्राम बालबुजुर्ग निवासी ममता विश्वकर्मा ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी सगाई एक मार्च 2020 को इसी थाना क्षेत्र के सरैया गांव निवासी विकास विश्वकर्मा पुत्र लक्ष्मी नारायण से हुई थी। सगाई के बाद विकास उसे शादी का भरोसा देता रहा। इसी दौरान उसने दहेज के नाम पर चार से पांच लाख रुपये धोखाधड़ी से ले लिए। पीड़िता के अनुसार उसकी शादी 8 फरवरी 2026 को तय थी, लेकिन इससे पहले ही 27 नवंबर 2025 को विकास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.