देवरिया, मार्च 7 -- तरकुलवा(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। सगाई करने के बाद दहेज न मिलने पर लड़के पक्ष ने शादी करने से इनकार कर दिया। इस मामले में लड़की की मां ने तरकुलवा थाने में केस दर्ज कराया है। तीन लोगों के विरुद्ध केस दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गई है। तरकुलवा थाना क्षेत्र के महुआ बजराटार गांव की रहने वाली उर्मिला देवी पत्नी सुधीर साहनी अपनी पुत्री रागिनी की शादी सुरौली थाना क्षेत्र के तिवई बिंदवलिया के रहने वाले लालमन निषाद पुत्र डोमा से तय की थी, उसकी सगाई भी हो चुकी थी। सगाई के बाद दहेज में तय रकम के बाद भी दो लाख नगद, अपाची बाइक व सोने की माला की मांग करने लगे। नहीं देने पर उन लोगों ने शादी करने से इन्कार कर दिया। लड़की की मां की तहरीर पर पुलिस ने लालमन निषाद, समधिन डोमन व बहन रूबी के खिलाफ पुलिस ने गंभीर धा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.