मुरादाबाद, दिसम्बर 16 -- दहेज में दो लाख रुपये और बाइक की मांग पूरी न होने पर मंगेतर ने पाकबड़ा थाना क्षेत्र निवासी युवती से सगाई करने के बाद रिश्ता तोड़ दिया। उसने बिना दहेज के शादी करने से साफ मना कर दिया। युवती की मां की तहरीर पर पाकबड़ा पुलिस ने आरोपी मंगेतर, उसके भाई, मां और बहन-बहनोई के खिलाफ दहेज अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। पाकबड़ा थाना थाना क्षेत्र के नैमतुल्लानगर निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके पति की मौत हो चुकी है। उन्होंने अपनी 21 वर्षीय बेटी का रिश्ता हकीमपुर गांव निवासी बिचौलिया के माध्यम से मैनाठेर के हुसैनपुर निवासी राजकमल से डेढ़ साल पहले तय किया था। उस समय राजकमल के परिजनों ने बिना दानदहेज शादी करने की बात कही थी। महिला के अनुसार रिश्ता तय होने के बाद बेटी के मंगेतर राजकमल, उसके भाई मनोज, मां प्रेम...