नई दिल्ली, अक्टूबर 4 -- यूपी के फतेहपुर जिले के खागा कस्बे में एक अजीबोगरीब घटना ने सबको हैरान कर दिया है। यहां एक गेस्ट हाउस में चल रहे वरीक्षा (सगाई) और गोदभराई के कार्यक्रम के दौरान नाश्ते में परोसे गए ढोकले ने शादी ही तुड़वा दी। ढोकले से बदबू आने पर वर पक्ष ने इसे अपनी इज्जत का सवाल बना लिया। इसे अतिथि सत्कार में बड़ी गुस्ताखी मानते हुए पूरा कार्यक्रम छोड़ दिया और शादी ही तोड़ दी। वधू पक्ष के लोग हाथ जोड़कर मिन्नतें करते रहे, लेकिन वर पक्ष वाले बिना कोई रस्म अदा किए गेस्ट हाउस से चले गए। इस घटना ने न केवल दोनों परिवारों को सकते में डाल दिया, बल्कि इलाके में चर्चा का विषय बन गई है। घटना की शुरुआत शाम करीब 6 बजे हुई। वर पक्ष के करीब 20 सदस्य गेस्ट हाउस पहुंचे थे। वधू पक्ष ने कार्यक्रम की भव्य तैयारी की थी। फूलों की सजावट, म्यूजिक और स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.