लखनऊ, जून 8 -- अलीगढ़ के रहने वाले क्रिकेटर रिंकू सिंह और मछलीशहर से सपा सांसद प्रिया सरोज की सगाई हो गई। लखनऊ के द सेंटम होटल में सेरेमनी का आयोजन किया गया। दोनों की रिंग सेरेमनी में राजनीति और खेल जगत से जुड़े कई लोग पहुंचे थे। रिंकू सिंह और प्रिया एक-दूसरे का हाथ पकड़कर हॉल पहुंचे। इसके बाद रिंग सेरेमनी की रस्म शुरू की गई। दोनों ने एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई। स्टेज पर जैसे ही रिंकू सिंह ने अपनी मंगेतर प्रिया सरोज को अंगूठी पहनाई तो वह भावुक हो गईं। उनकी आंख से खुशी के आंसू निकल आए। सांसद प्रिया सरेाज काफी देर तक अपने आंसुओ को छिपाती नजर आईं। रिंग सेरेमनी के दौरान भावुक हुईं प्रिया सरोज को रिंकू सिंह संभालते दिखे। रिंग सेरेमनी के बाद फोटो खिंचवाने का दौर शुरू हो गया तो एक के बाद एक सभी लोग स्टेज पर पहुंचे और सांसद प्रिया सरोज और क्रिकेटर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.