आजमगढ़, फरवरी 24 -- आजमगढ़। जिले के 16 परीक्षा केंद्रों पर सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच पहली पारी में इंटरमीडिएट की शल्य विषय की परीक्षा चल रही है। इस परीक्षा में कुल 151 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। केंद्रों के गेटों पर सघन तलाशी के बाद परीक्षार्थियों को अंदर प्रवेश करने दिया गया। नकल विहिन परीक्षा कराने के लिए सभी केंद्रों पर सचल दस्ता चक्रमण कर रही थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...