देहरादून, फरवरी 27 -- सख्त भू-कानून लाए जाने पर शहर के प्रबुद्ध वर्ग ने ओबीसी आयोग के पूर्व अध्यक्ष अशोक वर्मा के नेतृत्व में सीएम पुष्कर सिंह धामी का सम्मान किया। अशोक वर्मा ने कहा कि सख्त भू-कानून लाकर मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड के लोगों का ढाई दशक का इंतजार खत्म कर दिया है। मुख्यमंत्री के रूप में उत्तराखंड के लोगों को हिमाचल के पहले सीएम यशवंत सिंह परमार जैसा एक सशक्त नेतृत्व मिल गया है। वर्मा ने कहा कि सख्त भू- कानून उत्तराखंड के मूल स्वरूप को बचाए रखने में निर्णायक भूमिका निभाएगा। देवभूमि उत्तराखंड की तेजी से बदलती डेमोग्राफी के खतरे को खत्म करेगा। ये सख्त भू-कानून लैंड जेहाद पर नकेल कसेगा। पहाड़ की जमीनों को बचाने का काम करेगा। कहा कि सीएम धामी एक के बाद एक ऐतिहासिक काम कर पूरे देश में उत्तराखंड देवभूमि की पहचान को मजबूत करने का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.