मुजफ्फरपुर, नवम्बर 7 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिले में मतदान समाप्ति के बाद देर रात तक भारी सुरक्षा के बीच ईवीएम और वीवीपैट मशीन बाजार समिति स्थित स्ट्रॉन्ग रूम पहुंच गई। बाजार समिति में प्रत्येक विधानसभा के लिए अलग-अलग कंट्रोल रूम बनाये गये हैं। यहां प्रमुख प्रवेश द्वार तक गाड़ियां पहुंचीं। वहां से कंधे पर ईवीएम व वीवीपैट मशीन उठाकर मतदानकर्मी स्ट्रॉन्ग रूम तक ले गए। वोटिंग से संबंधित कागजात और अन्य तमाम सामग्रियां सौंपी गईं। हालांकि, मशीन जमा कराने के बाद वापस लौटने के लिए अफरातफरी की स्थिति दिखी। बड़ी संख्या में मतदानकर्मियों के परिजन गाड़ी लेकर उनके लौटने का इंतजार जीरोमाइल के आसपास करते रहे। मशीन जमा कराने के बाद लोग अपने स्वजनों के साथ वापस घर लौटे। जबकि, अधिकांश मतदानकर्मी ईवीएम लेकर आए वाहन से ही वापस गए। प्रशासन ने जीरोमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.