देवरिया, फरवरी 8 -- देवरिया। दीवानी कचहरी के अधिवक्ता प्रियेश नाथ त्रिपाठी पर हुए हमले के मामले को लेकर शनिवार को डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के त्वावधान में बैठक हुई। जिसमें आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई। अध्यक्ष मनोज मिश्र ने कहा कि हमला न केवल व्यक्ति पर हुआ है, बल्कि यह मामला अधिवक्ता समाज से जुड़ा हुआ है। इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाए, वरना अधिवक्ता समाज आंदोलन को बाध्य होगा। इस दौरान दिव्याशं पति त्रिपाठी समेत अन्य अधिवक्ताओं ने भी अपनी बातें रखी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...