महोबा, फरवरी 4 -- महोबा, संवाददाता। पत्थर उद्योग नगरी कबरई से ओवरलोड वाहन राजमार्ग में फर्राटा भर रहे है। इन वाहनों से सड़कों का कचूमर निकल रहा है जबकि वाहन दुर्घटनाओं का कारण बन रहे है। ओवरलोड वाहनों को लेकर सरकार के गंभीर होने के बाद भी जिले में इन वाहनों पर शिकंजा नहीं कस पा रहा है। कानपुर सागर और झांसी मिर्जापुर राजमार्ग में दिन भर ऐसे वाहन दौड़ते दिख रहे है। पिछले दिनों सरकार ने ओवरलोड वाहनों पर सख्ती करने के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री ने ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई के निर्देश दिए है मगर इसके बाद भी आदेश का जिले में खासतौर पर कबरई में असर नहीं दिख रहा है। कबरई के क्रशर उद्योग में एक दिन में पांच हजार से अधिक वाहन हर रोज महानगरों को गिट लेकर जाते है। कमाई के लिए वाहन ओवर लोड होकर दौड़ रहे है। जो आए दिन दुर्घटनाओं का कारण बन रहे है। एक माह...