सीवान, जनवरी 9 -- सीवान, एक संवाददाता। जिले में बिजली चोरी के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान के तहत महज सात दिनों में 87 मामलों का खुलासा हुआ है। बिजली कंपनी की टीम ने अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते पाए गए सभी लोगों पर करीब 20 लाख 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। साथ ही इनके खिलाफ संबंधित थानों में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया गया है। जुर्माने की राशि में कंपाउंडिंग शुल्क शामिल नहीं है। सीवान डिविजन में विद्युत कार्यपालक अभियंता रोशन कुमार के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान 41 उपभोक्ता अवैध तरीके से बिजली का इस्तेमाल करते पकड़े गए। इन पर करीब 10 लाख 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। वहीं महाराजगंज डिविजन में कार्यपालक अभियंता प्रभात कुमार के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान में 43 लोग बिजली चोरी करते हुए पकड़े गए। इन सभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.