बिहारशरीफ, जनवरी 25 -- बिहारशरीफ, निज संवाददाता। जिला पदाधिकारी कुंदन कुमार ने राजगीर अंचल के राजस्व कर्मचारी सुधीर कुमार को रेलवे द्वारा अर्जित भूमि तथा जिला परिषद् की भूमि के नामांतरण (दाखिल-ख़ारिज) की अनुशंसा करने के आरोप में तीन वेतन वृद्धि पर रोक लगा दी है। राजगीर राजस्व गांव के 3.125 डिसमिल का नामांतरण, पंडितपुर के 19 डिसमिल का भू-अर्जन अधिग्रहण से राजगीर रेलवे विभाग द्वारा अर्जित भूमि तथा गैरमजरूआ आम खाता का रसीद निर्गत किये जाने के आरोप में उनपर यह करवाई हुई है। उनके विरुद्ध प्रपत्र क भी गठित किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.