बिहारशरीफ, फरवरी 24 -- औषधि बिक्री नियमों का पालन नहीं करने पर हुई कार्रवाई 8 दवाओं का सैंपल गुणवत्ता जांच के लिए भेजा गया पटना जनवरी में 85 दवा दुकानों की हुई जांच बिहारशरीफ, निज प्रतिनिधि। औषधि बिक्री नियमों का पालन नहीं करने वाले जिले की चार दवा दुकानों को सील कर दिया गया है। औषधि निरीक्षण प्रशासन द्वारा यह कार्रवाई की गयी है। जनवरी में कुल 85 दवा दुकानों का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान चार दुकानों में गड़बड़ी पायी गयी। इनमें से तीन को 15 तो एक को 30 दिनों के लिए सील किया गया है। इसमें बिहारशरीफ, सिलाव, नगरनौसा व राजगीर की एक-एक दुकान है। इस दौरान आठ दुकानों से दवा की गुणवत्ता की जांच के लिए सैंपल लिया गया और उन्हें पटना भेजा गया। फिलहाल इन दुकानों में जांच के लिए लिये दवाओं की बिक्री प्रतिबंधित कर दी गयी है। ड्रग्स इंस्पेक्टर डॉ. ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.