सहारनपुर, फरवरी 18 -- जिले में ई-केवाईसी न कराने वाले 27 हजार लाभार्थियों का राशन शासन के निर्देश पर रोक दिया गया है। बार-बार प्रचार और सूचना के बावजूद तय समय सीमा में प्रक्रिया पूरी न करने पर यह कदम उठाया गया है। बता दें कि जिले में कुल 5.29 लाख राशन कार्ड पंजीकृत हैं, जिनमें 23.48 लाख यूनिट दर्ज हैं। खाद्य एवं रसद विभाग के अनुसार सभी कार्डधारकों को ई-केवाईसी कराना अनिवार्य किया गया था ताकि अपात्र लोगों को सूची से हटाकर वास्तविक जरूरतमंदों को लाभ मिल सके। विभाग ने कई बार जन जागरूकता अभियान चलाया, उचित दर विक्रेताओं के माध्यम से सूचना दी और सार्वजनिक घोषणाएं भी कराईं। इसके बावजूद करीब 27 हजार लोगों ने अब तक ई-केवाईसी नहीं कराई। ऐसे लाभार्थियों का राशन फिलहाल रोक दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि जिन लोगों की ई-केवाईसी लंबित है, वह जल्...