गुड़गांव, फरवरी 11 -- गुरुग्राम,संवाददाता। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाएं 25 फरवरी से शुरू होने जा रही हैं। परीक्षाओं को निष्पक्ष और सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए गुरुग्राम प्रशासन अलर्ट मोड पर है। इस बार बोर्ड ने साफ संकेत दिए हैं कि परीक्षा ड्यूटी से गैरहाजिर रहने वाले शिक्षकों को किसी भी प्रकार की राहत नहीं मिलेगी और उनके खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार, पिछले वर्ष बोर्ड परीक्षाओं के दौरान करीब 22 शिक्षक ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए थे। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए बोर्ड ने संबंधित शिक्षकों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा था। बताया जा रहा है कि कई शिक्षकों से तीन बार जवाब मांगा गया, लेकिन संतोषजनक उत्तर नहीं मिलने पर अब उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की प्रक्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.