बागपत, सितम्बर 15 -- आए दिन हो रहे हादसों के मद्देनजर परिवहन विभाग ने ट्रैक्टर-ट्रॉलियों एवं पिकअप समेत माल ढुलाई के वाहनों यात्रा करने पर कार्रवाई रणनीति बनाई है। परिवहन विभाग बिना रजिस्ट्रेशन की ट्रॉली मिलने पर कार्रवाई करेगा, साथ ही ट्रॉली निर्माताओं को भी रजिस्ट्रेशन के दायरे में लाएगा। इसके साथ ही गांवों में ट्रॉलियों में सफर रोकने के लिए ग्राम पंचायत प्रधान और सचिवों के जरिए नियमों के बारे में जानकारी दी जाएगी। ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से हो रहे हादसे रोकने के लिए परिवहन विभाग ने कार्रवाई की रणनीति तैयार की है। विभाग ट्रैक्टर-ट्रॉली से यात्रा रोकने के लिए अब ग्राम पंचायतों में जागरूकता करेगा। इसके लिए ग्राम प्रधान, रोजगार सेवक व ग्राम सचिवों का सहयोग लिया जाएगा। इनके सहयोग से ग्रामीणों को ट्रैक्टर ट्रॉली से यात्रा न करने के लिए जानकारी दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.