बिजनौर, जनवरी 3 -- जिला अस्पताल में फर्जी डॉक्टर के जिला अस्पताल में मरीजों के इलाज करते पकड़े जाने की खबरों का डीएम ने संज्ञान लिया है। डीएम ने एडीएम प्रशासन और सीएमओ की संयुक्त टीम बनाते हुए जांच सौंपी है। जांच टीम की रिपोर्ट में मामला सही पाए जाने पर ओपीडी में बैठने वाले संबंधित चिकित्सक और सीएमएस के खिलाफ डीएम ने कार्यवाही की बात कही है। गौरतलब है, कि मेडिकल कालेज से सम्बद्ध जिला अस्पताल में शुक्रवार सुबह उस समय हंगामा हो गया था, जबकि फार्मेसी स्टाफ ने कक्ष संख्या 25 टीबी एंड चेस्ट ओपीडी में एक कथित फर्जी चिकित्सक को सहायक आचार्य डा. तुषार सिंह की मोहर लगाकर गंभीर मरीजों को दवाइयां लिखते पाया था। उस समय डा. तुषार मौजूद नहीं थे। एक वरिष्ठ चिकित्सक ने फोन कर डा. तुषार से फोन कर पूछा तो उन्होंने उसे उस समय अपना असिस्टेंट बताया था, हालांकि...