सहारनपुर, फरवरी 20 -- जिले में जर्जर हालत में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्रों को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) ने सभी ब्लॉक स्तर से ऐसे केंद्रों की विस्तृत रिपोर्ट तलब की है, ताकि बच्चों की सुरक्षा को लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा सके। जिले में कुल 3410 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं, जिन पर करीब तीन लाख लाभार्थी पंजीकृत हैं। इनमें छोटे बच्चे, गर्भवती और धात्री महिलाएं शामिल हैं। कई स्थानों पर भवनों की स्थिति खराब बताई जा रही है, जिससे बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ी है। बरसात या तेज हवा के दौरान हादसे की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। डीपीओ ने निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक ब्लॉक से जर्जर और मरम्मत योग्य भवनों की अलग-अलग सूची तैयार कर शीघ्र उपलब्ध कराई जाए। अधिकारियों का कहना है कि बच्चों की सुरक्षा से किसी प्रकार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.