शाहजहांपुर, मार्च 3 -- सीएम द्वारा सड़क सुरक्षा के अंतर्गत की गई समीक्षा के बाद जिला प्रशासन व पुलिस विभाग सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशन पर जनपद में एक साथ सघन चेकिंग अभियान परिवहन विभाग व पुलिस द्वारा चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों का चालान कर दिया। जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय, विकास भवन गेट व कचहरी तिराहा पर पुलिस व परिवहन कार्मिकों ने संयुक्त रूप से चलाया।जिसमें बिना हेलमेट व सीटबेल्ट के 118 चालान काटने की कार्यवाही की गई। जिसमें विकास भवन, कलेक्ट्रेट व एसपी आफिस के सरकारी कर्मचारियों के भी चालान काटे गए। ट्रैफिक व परिवहन विभाग से अधिकारियों द्वारा लोगों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया गया। इस दौरान सीओ ट्रैफिक, पीटीओ, टीएसआई आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.