नई दिल्ली, मई 2 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली में अवैध निर्माण, कब्जे के खिलाफ निगम प्रशासन ने ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू कर दी है। निगम प्रशासन ने शुक्रवार को विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई कर सड़कों से अतिक्रमण हटाया। निगम के पश्चिमी जोन और शाहदरा उत्तरी जोन ने दिल्ली पुलिस की टीमों के साथ मिलकर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। पश्चिमी जोन के लाइसेंसिंग और रखरखाव विभाग ने शुक्रवार को दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर ख्याला में अवैध निर्माण को ध्वस्त किया। ख्याला इलाके में 30 शंटी, डबल स्टोरे ढांचे को अवैध रूप से सार्वजनिक भूमि पर बनाया गया था। इसके अतिरिक्त पश्चिमी जोन ने पंजाबी बाग वार्ड में अवैध दुकानों पर भी कार्रवाई की। यह कार्रवाई नजफगढ़ सड़क पर मेट्रो पिलर 346 से 350 के सामने हुई। कुछ खड़े हुए वाहनों को भी यहां से हटाया गया। इस स्थान पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.