मुजफ्फर नगर, जनवरी 12 -- मुजफ्फरनगर। जिला प्रशासन ने जनपदभर में संचालित कॉमन सर्विस सेंटर (ḥसीएससी) में सख्ती बरतते हुए करीब 32 जनसेवा केन्द्रों को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया है। इन सभी केन्द्रों पर कई प्रकार की अनियमितताएं पाई गई। इन सबकी जांच भी चल रही है। इस कार्रवाई से जन सुविधा केन्द्र संचालकों में हड़कंप मचा रहा। जनपद में कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के संचालन में अनियमितताएं पाई जा रही है। जन्म प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, आधार कार्ड बनवाने से लेकर कई तरह की कामों में कमियां एवं अनयिमितताएं सामने आई है। इस पर जिला प्रशासन ने स्तर पर कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 32 जन सुविधा केन्द्रों को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है। एडीएम वित्त एवं राजस्व गजेन्द्र कुमार ने बताया कि भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्य...