शाहजहांपुर, नवम्बर 27 -- जिला प्रशासन द्वारा संचालित विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान में सुस्ती पर जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में अधिकारियों की बैठक लेते हुए कड़ा रुख अख्तियार किया। बैठक में डीएम ने नगर क्षेत्र में लगाए गए जिला स्तरीय अधिकारियों से गणना प्रपत्रों की उपलब्धता और डिजिटाइजेशन की वास्तविक प्रगति की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता सतीश चंद्र राघवेंद्र की प्रगति अत्यंत धीमी पाई गई, जिस पर डीएम ने गहरी नाराजगी जताते हुए उनका स्पष्टीकरण तलब किया। साथ ही निर्देश दिया कि उनके अधीनस्थ सभी अवर अभियंताओं से भी स्पष्टीकरण लिया जाए, क्योंकि अभियान में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि 30 नवंबर तक गणना प...