नवादा, फरवरी 16 -- नवादा, हिप्र। जिले में शनिवार को वाहनों की जांच का सघन अभियान चलाया गया। इस दौरान सभी थाना क्षेत्रों में वाहनों की ट्रॉलियां लगाकर जांच की गयी। जांच के क्रम में वाहनों के दस्तावेजों की पड़ताल की गयी और डिक्की तथा कार के भीतर शराब व हथियार की आशंका को लेकर सूक्ष्मता से तलाशी ली गयी। जांच के क्रम में डिफॉल्टर पाये गये दोपहिया, तिपहिया व चौपहिया वाहनों पर 01 लाख 92 हजार 500 रुपये जुर्माना लगाया गया। इस दौरान वाहनों का ऑन दी स्पॉट चालान काटा गया। विभिन्न थाना क्षेत्रों में 550 वाहनों की जांच की गयी। एसपी के निर्देशानुसार डीएसपी व एसडीपीओ के नेतृत्व में वाहनों की जांच की गयी। जांच में सभी थानों के थानाध्यक्ष व सर्किल इंस्पेक्टर भी मौजूद रहे। जांच का उद्देश्य जिले में विधि व्यवस्था, अपराध नियंत्रण व शराब अधिनियम को प्रभावी तर...