कन्नौज, जनवरी 4 -- तालग्राम, संवाददाता। तालग्राम क्षेत्र में पुलिस की सख्त कार्रवाई और निरंतर निगरानी का असर साफ दिखाई देने लगा है। वर्ष 2024 की तुलना में वर्ष 2025 में अपराधों के आंकड़ों में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। पुलिस के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार जहां वर्ष 2024 में कुल 384 आपराधिक मामले दर्ज किए गए थे। वहीं वर्ष 2025 में यह संख्या घटकर 355 रह गई। इससे साफ है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति पहले से बेहतर हुई है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक वर्ष 2025 में महिलाओं से जुड़े 66 मामले दर्ज हुए हैं। वहीं अवैध गतिविधियों पर लगाम कसते हुए पुलिस ने शराब माफिया के खिलाफ अभियान चलाया। जिसके तहत 471 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई और 46 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इसके अलावा सात अभियुक्तों को अवैध असलहों के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.