सीवान, फरवरी 4 -- दरौंदा, एक संवाददाता। प्रखंड के उच्च सह उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय पकवलिया में समग्र शिक्षा के तहत किशोरियों के लिए जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरियों को उनके अधिकारों, सुरक्षा व सहायता से जुड़ी सरकारी योजनाओं की जानकारी देना था। इस अवसर पर सखी सहायता डेस्क के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। विद्यालय के एचएम बबलू अली खान ने बताया कि सखी सहायता डेस्क किशोरियों व महिलाओं को मानसिक, सामाजिक व कानूनी सहयोग प्रदान करने का एक प्रभावी माध्यम है। किसी भी प्रकार की परेशानी, हिंसा या उत्पीड़न की स्थिति में किशोरियां बिना संकोच इस डेस्क से संपर्क कर सकती हैं। विद्यालय प्रशासन ने ऐसे कार्यक्रमों को किशोरियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक बताया। सखी सहायता डेस्क की प्रभारी सह शिक्षि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.