लखीसराय, फरवरी 4 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। महिला एवं बाल विकास निगम व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत मंगलवार को रामगढ़चौक प्रखंड के नोनगढ़ गांव स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय में सखी वार्ता सह स्वच्छता किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।है। उद्घाटन क्षेत्र की लोकप्रिय मुखिया जुली देवी, हब जिला मिशन समन्वयक प्रशांत कुमार, केंद्र प्रशासक पूनम कुमारी, सामाजिक कार्यकर्ता गौरम्मा सिन्हा, प्राचार्य हरेंद्र कुमार एवं लैंगिक विशेषज्ञ किस्मत कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। प्रशांत कुमार बाल विवाह मुक्त भारत अभियान की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि बाल विवाह निषेध अधिनयम 2006 के तहत लड़कियों की शादी के लिए न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और लड़कों के लिए 21 वर्ष निर्धार...