जमशेदपुर, नवम्बर 14 -- जमशेदपुर पूर्वी की विधायक एवं झारखंड महिला एवं बाल विकास समिति की सदस्य पूर्णिमा साहू ने गुरुवार को साकची स्थित रेडक्रॉस भवन के तीसरे तल पर संचालित सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया। यह केंद्र महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा मंत्रालय के अधीन कार्यरत है, जो हिंसा, उत्पीड़न या संकट की स्थिति में फंसी महिलाओं और किशोरियों को तत्काल सहायता, परामर्श और संरक्षण प्रदान करता है। निरीक्षण के दौरान विधायक ने केंद्र के संचालन, सेवाओं और संसाधनों की जानकारी ली तथा कर्मचारियों से उनकी समस्याएं जानीं। उन्होंने सभी कक्ष का अवलोकन कर सुविधाओं की कमी और भवन की स्थिति पर चिंता व्यक्त की। विधायक ने पाया कि रेडक्रॉस भवन में लिफ्ट की अनुपलब्धता के कारण गर्भवती महिलाओं और पीड़िता को तीसरी मंजिल तक पहुंचने में कठिनाई होती है। उन्हो...