दुमका, फरवरी 20 -- गोपीकांदर, प्रतिनिधि। गोपीकांदर प्रखंड के खेड़ीबड़ी गांव में गोड्डा जिला से आए सखी मंडल की महिला दीदियों ने शैक्षणिक परिभ्रमण के तहत पोषण वाटिका और आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने खेती में लगाए गए विभिन्न फसलों जैसे बैगन, टमाटर, प्याज, लासुन, मिर्ची आदि को देखा और फसल की रोपाई, बुआई की तकनीक के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्हें खेती से होने वाली आमदनी की भी जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में जे एस एल पी एस के प्रखंड कार्यक्रम समन्वयक निरंजन तिवारी और अन्य कई लोगों ने भाग लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.