बोकारो, फरवरी 24 -- बोकारो ,प्रतिनिधि। सखी बहिनपा मैथिलानी समूह का होली मिलन सह बसंत उत्सव रविवार को उल्लास के साथ मनाया गया। सदस्याओं ने गीत-नृत्य, गेम आदि का आनंद लिया। सभी ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। प्रभारी अमिता झा ने कहा होली सद्भावना और सौहार्द का प्रतीक पर्व है। महासचिव उषा झा ने सभी सखियों का स्वागत किया और कहा पर्व त्यौहार हमें सामाजिकता से जोड़ते हैं। इस अवसर पर होली गीतों की सुमधुर प्रस्तुतियों ने माहौल को होलीमय बना दिया। नमिता झा ने 'जोगीरा सा रा रा रा रा.., पूनम झा व उषा झा ने 'मिथिला में राम खेलथि होरी मिथिला में...', बीना झा ने 'रंग घोरू ने कन्हैया जी खेलब होली रंग घोरु ने..', सांस्कृतिक प्रभारी जयंती पाठक ने 'परदेसिया लय धोतिया रंगाले गोरिया की सुमधुर प्रस्तुतियों से सभी को आनंदित किया। संजीता ...