पीलीभीत, नवम्बर 18 -- बीसलपुर। गांव सखिया के ढुकलिया बाबा ब्रहम्मदेव पर जाने वाले श्रद्धालुओं को पुलिस द्वारा रोके जाने के मामले में संतों ने भूख हड़ताल किये जाने की धमकी दी है। बीसलपुर के गांव सखिया के ढुकलिया बाबा ब्रहम्मदेव पर लग रहे मेले को प्रशासन ने बंद करा दिया था। इसके बाद साधू संतों ने मेला शुरू किये जाने को लेकर धरना भी दिया था। संत समिति अध्यक्ष सत्यगिरि महाराज ने अपर पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर पुलिस के द्वारा श्रद्धालुओं को रोके जाने एवं उनकी बाइकों का चालान किये जाने की शिकायत करते हुये कार्रवाई की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि पुलिस को नहीं हटाया गया और श्रद्धालुओं को आने से रोका गया तो 21 नवंबर से अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल की जायेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.