बदायूं, मार्च 26 -- अलापुर। क्षेत्र के कस्बा सखानूं में मंगलवार को विद्युत निगम द्वारा बिजली चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान 195 उपभोक्ताओं के कनेक्शन चेक किए गए। जिसमें 78 उपभोक्ताओं पर बिल बकाया होने पर उनके कनेक्शन काटे गए। आठ उपभोक्ताओं का लोड बढ़ाया गया। इस दौरान एक लाख तीस हजार रुपये का बकाया वसूला गया। टीम में एसडीओ अमर सिंह,अवर अभियंता राकेश कुमार,विनोद कुमार,बालकृष्ण प्रजापति,सतीश चंद्र,राजकुमार समेत अन्य स्टॉफ मौजूद रहा। चेकिंग अभियान के दौरान बकाएदारों व बिजली चोरों में हड़कंप मचा रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.