कानपुर, दिसम्बर 25 -- डॉ. वीरेंद्र स्वरूप क्रिकेट एकेडमी की ओर से स्व. नागेंद्र स्वरूप स्मारक किड्स प्रीमियर लीग में गुरुवार को पहले मैच में सक्सेज इलेवन ने गुलाम मोइनुद्दीन इलेवन को 78 से हराया। दूसरे मैच में वीएसआईसीएस ने जैन बुक इलेवन को 124 रन से मात दी। दोनों टीमों ने शानदार जीत हासिल की है। फूलबाग स्थित डीएवी मैदान पर खेले गए पहले मैच में सक्सेज इलेवन ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 172 रन बनाए। टीम से कासिम ने 52, रियांश पाल ने 46 रन बनाए, तो गेंदबाजी में सानविका वर्मा ने दो विकेट अपने नाम किए। जवाब में गुलाम मोइनुद्दीन इलेवन की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 94 रन ही बना सकी। टीम से शौर्य ने सर्वाधिक 17 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में शुभ ने तीन, आनंद ने दो विकेट झटके। प्लेयर ऑफ मैच का खिताब कासिम को चुना गया। फूलबाग स्थित डीएवी मैदान पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.