मुंगेर, जनवरी 6 -- धरहरा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में सक्षम जीविका योजना के तहत महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की प्रक्रिया चल रही है। इसी क्रम में जीविका की ओर से दो महिलाओं चीना देवी और निशा कुमारी का चयन सफाई कर्मी के रूप में चयन कर प्रखंड सह अंचल कार्यालय में नियुक्त किया गया। बीपीएम कुमारी जयश्री ने बताया कि जीविका समूह की महिलाओं को स्वाबलंबी बनाने एवं उन्हें नियमित आमदनी से जोड़ने के उद्देश्य से सफाई कर्मी के रूप में नियुक्ति की गई है। उन्होंने कहा कि प्रखंड कार्यालय में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए दो कर्मियों की आवश्यकता थी, जिसे जीविका समूह के माध्यम से पूरा किया गया है। चयन प्रक्रिया के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार सहित अन्य अधिकारी व कर्मी मौजूद थे। बीडीओ ने चयनित महिलाओं को निर्देश देते हुए कहा...