जौनपुर, फरवरी 2 -- गौराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बा क्षेत्र के नयनसंड स्थित निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज में शनिवार को फ्रेशर पार्टी आयोजित की गई। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। शुभारंभ अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं और प्रस्तुतियों के आधार पर निर्णायक समिति ने सक्षम प्रजापति और आदित्य गौतम को संयुक्त रूप से मिस्टर फ्रेशर, जबकि शेफाली जायसवाल को मिस फ्रेशर घोषित किया। इस मौके पर संस्थान के निदेशक प्रो. डॉ. विनय वर्मा और प्राचार्य स्मिता वर्मा ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में निर्मला देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य उमेश पाण्डेय, निर्मला देवी नर्सिंग और पैरामेडिकल कॉलेज के प्राचार्य सुभाष बोरेन,...