कुशीनगर, जनवरी 29 -- कुशीनगर। जिले में सक्षम आंगनबाड़ी योजना 0. 2 के तहत 133 आंगनबाड़ी केंद्रों की तस्वीर बदलने की तैयारी शुरु हो गई है। इस योजना के अंतर्गत केंद्रों को आधुनिक सुविधाओं से लैस करते हुए बच्चों और महिलाओं के लिए बेहतर वातावरण तैयार किया जायेगा। योजना के अनुसार जिले में चयनित 133 आंगनबाड़ी केंद्रों में आकर्षक वाल पेंटिंग कराई जाएगी, जिससे बच्चों की सीखने में रुचि बढ़े। साथ ही प्रत्येक केंद्र पर एलईडी टीवी लगाये जाएंगे, जिनके माध्यम से पोषण, स्वास्थ्य और शैक्षणिक गतिविधियों से जुड़ी जानकारी प्रसारित की जायेगी। स्वच्छ पेयजल की सुविधा के लिए आरओ वाटर सिस्टम भी लगाया जायेगा। इसके अलावा चयनित आंगनबाड़ी केंद्र के परिसर में पोषण वाटिका विकसित की जाएगी। यहां मौसमी सब्जियों के साथ-साथ आवला, नीबू, पपिता, सैजन, तुलसी,एलोवेरा आदि के औषधी...