मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 29 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। सक्षमता चार पास शिक्षकों के थंब इंप्रेशन की जांच सोमवार से जिला स्कूल में शुरू हो गई। थंब इंप्रेशन के अलावा शिक्षकों का फेस स्कैन भी किया गया। शिक्षा विभाग के डीपीओ स्थापना कर्ण वर्मा ने बताया कि पहले दिन 58 शिक्षकों के थंब इंप्रेशन की जांच की गई। अबतक जांच में कोई गड़बड़ी नहीं मिली। मंगलवार को भी जांच की जायेगी। जांच के लिए जिला स्कूल के हॉल में चार काउंटर बनाये गये थे। हालांकि, ठंड के कारण एक-दो कर के ही शिक्षक जांच कराने पहुंच रहे थे। पहले दिन मुशहरी, नगर क्षेत्र, गायघाट, कटरा और मुरौल प्रखंड के शिक्षकों के थंब इंप्रेशन की जांच की गई। मंगलवार को औराई सकरा, बंदरा और मड़वन के शिक्षकों के थंब इंप्रेशन की जांच की जायेगी। जांच के दौरान शिक्षकों से मूल प्रवेशपत्र जमा कराया गया और उन्हें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.