पटना, फरवरी 6 -- राज्य में तीसरी और चौथी सक्षमता परीक्षा पास 12 हजार 825 शिक्षकों की काउंसिलिंग शुक्रवार से शुरू हुई। शिक्षा विभाग के अनुसार काउंसिलिंग जिला स्तर पर चल रही है। काउंसिलिंग में शिक्षकों की पहचान बायोमेट्रिक एवं फेस से की जा रही है। पहले तीसरी सक्षमता परीक्षा पास शिक्षकों की काउंसिलिंग होगी। इसके बाद चौथे की। गौरतलब है कि तीसरी सक्षमता परीक्षा में 7 हजार 893 और चौथी सक्षमता परीक्षा में 4 हजार 932 नियोजित शिक्षक उत्तीर्ण हुए थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...