भभुआ, फरवरी 6 -- जिले के 281 शिक्षकों को शैक्षणिक व अन्य प्रमाण पत्र की करानी थी जांच जांच के बाद होगा तकनीकी योगदान, एचआरएमएस के जरिए होगा वेतन भुगतान (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। जिला शिक्षा विभाग द्वारा सक्षमता 3 और साक्षमता 4 परीक्षा उत्तीर्ण शिक्षकों की काउंसलिंग शुक्रवार को जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र परिसर में कराई गई। काउंसलिंग को लेकर शिक्षकों में खासा उत्साह देखने को मिला। विभाग की ओर से पूरी प्रक्रिया को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए पांच अलग-अलग काउंटर बनाए गए थे, जहां शिक्षकों से आवश्यक प्रमाण-पत्र और कागजात जमा कराए गए। स्थापना शाखा के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी शंभू कुमार सिंह ने बताया कि काउंसलिंग की तिथि 6 से 11 फरवरी तक निर्धारित की गई है। दोनों सक्षमता परीक्षाओं में सफल शिक्षकों की कुल संख्या 281 है। इनमें ...