पटना, दिसम्बर 2 -- पटना। सक्षमता परीक्षा प्रथम के प्रमाण पत्र का वितरण गुरुवार से किया जाएगा। 16 दिसंबर तक सभी कार्य दिवसों पर वितरण किया जाएगा। जिला शिक्षा पदाधिकारी साकेत रंजन ने इसकी सूचना दी है। प्रमाण पत्र का वितरण राजकीय बाल उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजेन्द्र नगर में 11 से चार बजे तक होगा। कक्षा एक से पांच और छह से आठ वाले शिक्षकों को प्रमाण पत्र मिलेगा। रॉल नंबर के अनुसार वितरण की तिथि जारी की गई है। प्रमाण पत्र लेने के लिए शिक्षकों को प्रवेश पत्र की फोटो कॉपी/वेब कॉपी और वैद्य प्रमाण पत्र की फोटो कॉपी जिस पर संबंधित शिक्षक का हस्ताक्षर हो उसके साथ स्वयं उपस्थित होना होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.