मधुबनी, जनवरी 11 -- लदनियां,। प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी कार्यालय सभागार में रविवार को प्रखंड स्तरीय नियोजित शिक्षकों की एक विशेष बैठक हुई। बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ प्रखंड इकाई लदनियां के बैनर तले आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार पासवान ने की। बैठक में उपस्थित शिक्षकों ने चट्टानी एकता का परिचय देते हुए पंचम सक्षमता परीक्षा के बहिष्कार का निर्णय लिया। बैठक में उपस्थित शिक्षकों ने सरकार से अविलंब शिक्षक को प्रोन्नति देने की मांग की है। बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष सुनील कुमार पासवान ने कहा कि जब तक सरकार मांगें पूरी नहीं करती चरणबद्ध तरीके से आंदोलन जारी रहेगा। बैठक को धीरेंद्र गुप्ता, परमेश्वर यादव, हरीनारायण राम,राजदेव यादव अशोक यादव, धर्मनाथ यादव,अजय कुमार सिंह,विजय कुमार राम, कृष्ण कुमार सिंह, सत्यनार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.