मुजफ्फरपुर, मार्च 8 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। सक्षमता परीक्षा-1 एवं 2 में उत्तीर्ण शिक्षकों की काउंसिलिंग के क्रम में उर्दू एवं सामान्य विषय संबंधी विसंगति के निराकरण को लेकर प्राथमिक शिक्षा निदेशक ने निर्देश दिया है। स्थानीय निकाय के शिक्षकों की काउंसिलिंग के क्रम में कई शिक्षकों एवं जिला शिक्षा पदाधिकारियों से यह सूचना दी गई कि कुछ शिक्षक, जो सामान्य विषय के हैं, उनके परीक्षाफल में उर्दू विषय अंकित है, जबकि कुछ शिक्षक, जो उर्दू विषय के हैं, उनके परीक्षाफल में सामान्य विषय अंकित है। इस प्रकार की विसंगति के कारण ऐसे मामलों में औपबंधिक नियुक्ति पत्र निर्गत नहीं करने का निर्देश दिया गया। निदेशक ने कहा है कि इस विसंगति की समीक्षा के क्रम में ज्ञात हुआ कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के सॉफ्टवेयर में इस प्रकार अलग-अलग विषय भरने का विकल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.