लखीमपुरखीरी, अप्रैल 9 -- शहर स्थित भाजपा विधायक रोमी साहनी आवास परिसर में पलिया विधानसभा के सक्रिय सदस्य सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला उपाध्यक्ष कुलभूषण सिंह व विधायक रोमी साहनी मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मी देवी गुप्ता ने की। कार्यक्रम को भाजपा नगर अध्यक्ष उदयवीर सिंह ने संबोधित करते हुए भारतीय राजनीति में भाजपा द्वारा लाए गए परिवर्तन व विकसित भारत के संकल्प के बारे में विस्तार से सक्रिय सदस्यों को जानकारी दी। जिला उपाध्यक्ष कुलभूषण सिंह ने भाजपा के चुनावी अभियान व संगठन विस्तार पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी यदि बनी है तो उसमें भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ताओं के साथ साथ भाजपा के छोटे से छोटे कार्यकर्ता का महत्वपूर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.