आगरा, दिसम्बर 10 -- भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर बुधवार को एसआईआर अभियान को लेकर बैठक हुई। बैठक में मुख्य अतिथि जिला प्रभारी पूनम बजाज ने कार्यकर्ताओं को अभियान के बारे में जानकारी दी। पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाकर अभियान सफल बनाने के निर्देश दिए। बैठक में जिला प्रभारी पूनम बजाज,जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा, गौरीशंकर शर्मा, संजय सोलंकी, कृष्णकांत वशिष्ठ, सतेंद्र कश्यप, डा. बीडी राना, कुलदीप प्रतिहार, केपी सिंह, शरद गुप्ता, डा. मनोज शर्मा, विजयलक्ष्मी, आकाशदीप वर्मा समेत अन्य भाजपाई मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...