मुजफ्फरपुर, फरवरी 4 -- पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाने का बुधवार को एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने निरीक्षण किया। उन्होंने थाना क्षेत्र से गुजरने वाले हाईवे पर सघन जांच, क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। पुराने और लंबित सभी कांडों की क्रमवार समीक्षा करते हुए अनुसंधान में तेजी लाने, साक्ष्य संकलन को सुदृढ़ करने तथा समयबद्ध निबटारा सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही आम जनता की शिकायतों का त्वरित निबटारा करने और रात में विशेष सतकर्ता बरतने का निर्देश दिया। चौकीदारों को नेमप्लेट के साथ रहने का निर्देश दिया। इस मौके पर एएसपी सह सरैया एसडीपीओ गरिमा, पारू पुलिस इंस्पेक्टर मुकेश कुमार शर्मा, थानेदार चंदन कुमार, अपर थानेदार आलोक कुमार यादव, लालबाबू, श्यामजी कुमार, कुमारी, पुष्पा, सूर्यप्रकाश रंजन आद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.